Click Here
Click Here
Click Here

पलामू विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने किया पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास

Palamu: हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने जपला-छतरपुर आरसीडी मुख्य सड़क से रपुरा गांव तक लगभग 400 मीटर...

पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास

Palamu: हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने जपला-छतरपुर आरसीडी मुख्य सड़क से रपुरा गांव तक लगभग 400 मीटर लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. यह सड़क जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से बनाई जाएगी.

ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

शिलान्यास के बाद विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने से रपुरा गांव के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग से गांव की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है.

ग्रामीणों ने रखीं विकास से जुड़ी मांग

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सिंचाई व्यवस्था, श्मशान घाट के विकास तथा ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण की मांग रखी. विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद.

शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया विजय राम, राजद नेता विनय सिंह यादव, मदन पासवान, खुर्शीद खान, सुद्देश्वर राम, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, परवेज आलम, पिंटू सिंह, वृहस्पत सिंह, बृजनंदन पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. इस अवसर पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया.

ALSO READ : हजारीबाग जिला परिषद में 52 वाटर सप्लाई सिस्टम के टेंडर पर उठे सवाल, समाजसेवी ने DC से निष्पक्ष जांच की मांग की

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *