Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: शादी का भोज खाने से 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, गांव में मचा हड़कंप

पलामू: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बोहिता गांव के पोखर पार टोला में शादी...

पलामू: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बोहिता गांव के पोखर पार टोला में शादी का भोज खाने के बाद भीषण फूड प्वाइजनिंग की घटना हुई है. इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 100 से अधिक ग्रामीण बीमार पड़ गए हैं, जिनमें से करीब 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, पोखर पार टोला निवासी हरिशंकर चंद्रवंशी के घर में उनके बेटे की शादी थी.बुधवार को बारात प्रस्थान से पहले दोपहर में ग्रामीणों के लिए भोज का आयोजन किया गया था. इस भोज में मेहमानों को पूरी, सब्जी और बुंदिया परोसी गई थी. बारात रवाना होने के कुछ घंटों बाद ही भोज में शामिल लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. बुधवार रात होते-होते ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी. गुरुवार सुबह तक यह संख्या 100 के पार पहुंच गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्कूल बना अस्पताल,जमीन पर लिटाकर हुआ इलाज:

मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी कि स्वास्थ्य विभाग को गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में ही अस्थायी मेडिकल कैंप बनाना पड़ा. अस्पताल में बेड कम पड़ने की वजह से कई मरीजों को स्कूल के बरामदे में जमीन पर चटाई बिछाकर ही ड्रिप चढ़ाई गई और प्राथमिक उपचार दिया गया. 10 गंभीर मरीजों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर किया गया है. सूचना मिलते ही लेस्लीगंज सीएचसी की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *