पलामू: पुलिस ने विद्यालयों में चलाया विशेष जागरूकता अभियान, छात्रों को कानून और सुरक्षा की दी जानकारी

Palamu: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया....

awareness campaign
Palamu: Police conducted a special awareness campaign in schools

Palamu: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों को कानून, नागरिक सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई. जिले के 17 थाना क्षेत्रों के स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में हरिहरगंज, महिला थाना छतरपुर, पांकी, रेहला, नवगढ़ा ओपी, महिला थाना हुसैनाबाद, हुसैनाबाद, पड़वा, मोहम्मदगंज, ऊंटारी रोड, विश्रामपुर, तरहसी, नवाजयपुर, लठया पिकेट, सदर थाना और मनातू क्षेत्र शामिल रहे.

BNS और POCSO एक्ट की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के प्रावधानों, पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला एवं बाल सुरक्षा और पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के बारे में जानकारी दी गई. इसके अलावा डायन-भूत प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को भी समझाया गया.

साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए. पुलिस ने विद्यार्थियों से किसी भी आपराधिक गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की. पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करना, उन्हें अपराधों से बचाना और सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है.

ALSO READ: 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: सदर अस्पताल में जागरूकता मार्च, नेत्रदान के लिए लोगों को किया प्रेरित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *