चतरा में कोल माइंस कंपनी पर फायरिंग और रंगदारी मामले का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

Ranchi/Chatra: चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत CCL की उरसू मोड़ स्थित चन्द्रागुप्त कोल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी ऑफिस में घुसकर...

coal mining company
पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी

Ranchi/Chatra: चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत CCL की उरसू मोड़ स्थित चन्द्रागुप्त कोल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी ऑफिस में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने, रंगदारी मांगने और सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर घायल करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले का खुलासा करने के लिए SIT टीम गठित की गई थी. गठित SIT ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विकास कुमार सिंह और स्वराज ठाकुर है. पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं. पुलिस ने 7.65 एमएम और 7.62 एमएम का एक खाली खोखा, तीन स्मार्टफोन, बत्तीस हजार आठ सौ रुपये बरामद किए हैं.

भागने की कोशिश में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

पुलिस टीम जब आरोपी विकास कुमार सिंह को साथ लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए एसआईटी टीम के साथ जा रही थी, तभी टंडवा थाना क्षेत्र में विकास कुमार सिंह ने एक पुलिस पदाधिकारी की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर ही गोली चला दी और भागने का प्रयास किया. पुलिस ने आत्मरक्षा और हथियार सुरक्षा को देखते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें विकास कुमार सिंह के दाहिने पैर के नीचे गोली लगी. घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए एनटीपीसी अस्पताल टंडवा भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया है.

रंगदारी और फायरिंग के लिए मिली थी पचास हजार की सुपारी

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस पूरी घटना को राहुल दुबे गैंग के अपराधियों ने अंजाम दिया था. टंडवा पुलिस ने कांड संख्या 193/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच में पता चला कि घटना के बाद इस वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर स्वराज ठाकुर के खाते में पचास हजार रुपये भेजे गए थे. गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के नामों का भी खुलासा किया है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: शहर की खूबसूरती पर जगह-जगह बदइंतजामी के दाग, निगम नहीं ले रहा सुध

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *