Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: चैनपुर प्रखंड परिसर में लगाया गया जन कल्याण शिविर

Palamu: सांसद विष्णु दयाल राम ने आज पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय...

palamu kaalya shivir

Palamu: सांसद विष्णु दयाल राम ने आज पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाएं विशेष कर आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी एवं वीबी-जी-राम जी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों के लिए पंजीकरण शिविर का उद्घाटन किया. मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम ने उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह शिविर उन सभी पात्र लाभर्थियों के लिए आयोजित की गई हैं जो किसी कारणवश योजनाओं के लाभ लेने से वंचित रह गए थे. वे इन तीन दिनों के शिविर में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए

सांसद ने केंद्र सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं. आयुष्मान भारत के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय और उज्ज्वला योजना से करोड़ों नागरिकों का जीवन सुगम बनाया गया है. बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी शहरों जैसी सुविधा प्राप्त हो, इसके लिए वे प्रतिबद्ध हैं. और समस्यायों को दूर करने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहते हैं और जनकल्याण हेतु निरंतर सदन में भी आवाज उठाते रहते हैं.

ये लोग शामिल रहें 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पाण्डेय अंचलाधिकारी सत्यम कुमार, शशिभूषण पाण्डेय, निजी सचिव अलख दुबे, लोजपा नगर अध्यक्ष शशांक सुमन, जय दुबे, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, ईश्वरी प्रसाद, श्रवण गुप्ता, शंभू पासवान, सांसद प्रतिनिधि भोला पाण्डेय, अविनाश कुमार सिन्हा, मनीष पांडेय, पंकज तिवारी, विजय शर्मा, किशन माखडिया, सुदेशवर चौधरी, शंकर साव, श्रवण चौधरी सहित बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

AlsoRead:रांची: घायल बिजली कर्मचारी अस्पताल में करा रहे थे इलाज, उधर चोरों ने घर में कर दिया हाथ साफ, 10 लाख के सामानों की चोरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *