Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: बिजली संकट से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Giridih: मकतपुर के सतगलिया मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट को लेकर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लगातार...

Giridih: मकतपुर के सतगलिया मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट को लेकर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और तकनीकी खराबियों से परेशान लोगों ने मकतपुर चौक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है. दिन और रात में कई बार बिजली बाधित हो रही है. लो वोल्टेज के कारण लोगों को दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हाई वोल्टेज से जले घरेलू उपकरण

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार हाई वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होने से कई घरों के टीवी, फ्रिज, पंखे, इन्वर्टर समेत अन्य विद्युत उपकरण खराब हो गए हैं. इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. लोगों ने आरोप लगाया कि कई अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मकतपुर चौक पर जुटे और सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई.

सड़क जाम से यातायात प्रभावित

सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बिजली विभाग तक उनकी मांगें पहुंचाने का आश्वासन दिया. काफी देर तक चली वार्ता के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. लोगों ने लो वोल्टेज की समस्या दूर करने, नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और खराब हुए विद्युत उपकरणों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

ALSO READ : पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल में निकली नशा मुक्ति प्रभात फेरी, छात्राओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *