पलामू : “उन्नति के पहिए” ने पकड़ी रफ्तार, 172 छात्रों को मिली साइकिल की सौगात

Palamu : पाटन प्रखंड अंतर्गत किशुनपुर बीआरसी परिसर में शनिवार को झारखंड सरकार की “उन्नति के पहिए” योजना के तहत कल्याण विभाग...

Palamu
छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

Palamu : पाटन प्रखंड अंतर्गत किशुनपुर बीआरसी परिसर में शनिवार को झारखंड सरकार की “उन्नति के पहिए” योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.  इस दौरान कुल 172 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई.  कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रेम शंकर मिश्रा, बीपीएम जराना परवीन, किशनपुर पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता, स्पेशल एजुकेटर इमाम हुसैन, पाटन मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भारती गुप्ता, मध्य विद्यालय बसदह के प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह एवं शिक्षक संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.  कार्यक्रम के दौरान पाटन मध्य विद्यालय के 130, मध्य विद्यालय बसदह के 19 और  मध्य विद्यालय पाटन कॉलोनी के 23 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई.

 छात्रों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पात्र विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे दूर-दराज के छात्रों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने में मदद मिलेगी. साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला.  अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और लाभकारी बताया.

ALSO READ : पलामू: नीम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान की कोशिशों में जुटी मोहम्मदगंज पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *