पलामू: नीम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान की कोशिशों में जुटी मोहम्मदगंज पुलिस

Palamu: जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र के पिपरा अहरतर भोरहा गांव के...

नीम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Palamu: जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र के पिपरा अहरतर भोरहा गांव के समीप पहाड़ी के किनारे स्थित एक नीम के पेड़ से अज्ञात युवक का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया यह मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

शिनाख्त नहीं हो पाई है 

मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष आंकी जा रही है, हालांकि अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस स्थानीय स्तर पर और आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान कराने के प्रयासों में जुटी है. पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है. पोस्टमार्टम के उपरांत शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल के शीत गृह में सुरक्षित रखा जाएगा.

पुलिस ने आम जनता से की अपील 

पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, अज्ञात मृतक की ऊंचाई लगभग 5 फीट है, बाल काले हैं और शरीर की बनावट सामान्य है. पहनावे की बात करें तो युवक ने सफेद और हरे रंग की शर्ट पहनी हुई है, जिस पर नीले व सफेद रंग का चेकदार डिजाइन बना है. इसके साथ ही उसने काले रंग का फुल पैंट पहना है और उसके दाहिने हाथ की कलाई पर लाल रंग का कलावा (मौली धागा) बंधा हुआ है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस हुलिए के किसी भी लापता युवक के बारे में जानकारी होने पर तुरंत मोहम्मदगंज थाने को सूचित करें.

AlsoRead:वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के तेवर सख्त, पुलिस-प्रशासन में जवाबदेही तय करने का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *