पलामू: कोयल नदी पुल से युवती ने लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

Palamu: जिले के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने पुल से नदी...

कोयल नदी पुल से युवती ने लगाई छलांग
कोयल नदी पुल से युवती ने लगाई छलांग

Palamu: जिले के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी.

शाहपुर जाने के दौरान हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान शहनाज अख्तर के रूप में हुई है. वह मुस्लिम अंसारी की पुत्री बताई जा रही हैं. बताया जा रहा है कि शहनाज अख्तर डालटनगंज से शाहपुर की ओर जा रही थीं. इसी दौरान उन्होंने कोयल नदी पुल के पास पहुंचकर अचानक नदी में छलांग लगा दी.

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल साहस का परिचय देते हुए नदी में उतरकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला.

अस्पताल में चल रहा इलाज

रेस्क्यू के बाद शहनाज अख्तर को तुरंत इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मेदिनीनगर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल युवती के नदी में कूदने के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *