गुमला में पतंजलि परिवार ने मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, योग साधकों ने किया हवन-पूजन

Gumla: पतंजलि परिवार गुमला की ओर से पालकोट रोड स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के...

Gumla
पतंजलि परिवार ने मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Gumla:  पतंजलि परिवार गुमला की ओर से पालकोट रोड स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे योग साधक भाई-बहनों ने सामूहिक रूप से हवन-पूजन कर गुरुजनों के प्रति श्रद्धा अर्पित की.

गुरु के प्रति निष्ठा और समर्पण जरूरी : रुपेश कुमार सोनी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत स्वाभिमान प्रभारी रुपेश कुमार सोनी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का अवसर अत्यंत विशेष होता है, क्योंकि जीवन में हम जो कुछ सीखते हैं, उसके पीछे किसी न किसी गुरु का योगदान होता है. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें अपने गुरु के प्रति निष्ठा और समर्पण का भाव व्यक्त करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी सनातन परंपरा और गुरु-शिष्य संस्कृति से परिचित हो सकें.

योग अपनाकर स्वयं को स्वस्थ रखना आवश्यक

उन्होंने कहा कि हमें ईश्वर के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिए, जिन्होंने हमें स्वस्थ तन-मन और जीवन प्रदान किया है तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने की कला उपलब्ध कराई है. रुपेश कुमार सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में अनेक नए रोग तेजी से बढ़ रहे हैं और उनके इलाज की व्यवस्था हर व्यक्ति के लिए आसान नहीं है. ऐसे में योग की महाविद्या को अपनाकर स्वयं को स्वस्थ रखना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि जिले की सभी योग कक्षाओं में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

महिलाओं से योग अपनाने की अपील

महिला प्रभारी प्रियंका देवी ने सभी महिलाओं से नियमित योग करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि यदि घर की गृहणी स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार स्वस्थ और सुखी जीवन जी सकेगा. कार्यक्रम में प्रभा देवी, उषा किरण देवी, रीना देवी, सारिका देवी, गुड़िया अवतार, अर्चना कुमारी, शकुंतला देवी, रेणु कुमारी, श्याम प्रसाद गुप्ता, प्रमोद लोहानी, सतीश कुमार, हितेश्वर भगत, हरे राम गौतम सहित बड़ी संख्या में योग साधक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बालीडीह में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *