सिमडेगा में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए नियमित छापेमारी के निर्देश

Simdega: उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले में अवैध खनन, परिवहन,...

Simdega: उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले में अवैध खनन, परिवहन, भंडारण तथा एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

जुलाई में तीन मामलों में हुई कार्रवाई

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जुलाई 2026 में अवैध खनन के तीन मामलों में कार्रवाई की गई है. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 62 निरीक्षण किए गए हैं. कार्रवाई के दौरान पकड़े गए मामलों में अब तक 13,79,054 रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

समन्वित कार्रवाई और नियमित छापेमारी के निर्देश

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने नियमित छापेमारी अभियान चलाने तथा अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, डीएसपी रणबीर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ: JPSC परीक्षा धांधली मामला: CID ने अभ्यर्थियों से मांगी OMR शीट की कार्बन कॉपी, जानें कैसे और कहां भेजें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *