सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, दुर्घटनाएं रोकने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Simdega: उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2025-26 की सड़क दुर्घटनाओं,...

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करतीं उपायुक्त कंचन सिंह
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करतीं उपायुक्त कंचन सिंह

Simdega: उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2025-26 की सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट, हिट एंड रन मामलों एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में बताया गया कि 27 जुलाई 2026 तक जिले में 89 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 75 लोगों की मौत तथा 63 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय तेज करने के निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए. एनएच-143 के कोलेबिरा-सिमडेगा-बिरमित्रापुर मार्ग पर सड़क मरम्मत, साइनेंज, रोड मार्किंग, क्रैश बैरियर लगाने, गड्ढों की मरम्मत, सड़क किनारे मिट्टी भराई तथा जर्जर पेड़ों को हटाने का निर्देश दिया गया. महावीर चौक से नीचे बाजार तक क्षतिग्रस्त सात बिजली पोल हटाने के लिए भी विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया.

हिट एंड रन मामलों और प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जनवरी से जून 2026 के बीच 16 हिट एंड रन मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें पांच मामलों को मुआवजा भुगतान के लिए भेजा गया है. वहीं, जून 2026 में 365 वाहनों की जांच के दौरान 136 वाहनों का ऑनलाइन चालान कर 8,04,933 रुपये जुर्माना वसूला गया. उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरे लगाने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा सड़क सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए. बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

ALSO READ: रांची अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी कांड: उजाले गैंग का पर्दाफाश, जेवर व्यवसायी कबीर खान के कई बड़े खुलासे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *