Jamtada:मिहिजाम थाना परिसर में शनिवार को आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने की. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसके अलावा नगर प्रभाग इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, उपाध्यक्ष महावीर राय एवं नगर प्रबंधक विजय कुमार भी मौजूद रहे.

शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
बैठक में सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले पोस्ट पर रोक लगाने की मांग उठाई गई. साथ ही मस्जिद रोड की नाली सफाई, बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा त्योहार के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई. चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना प्रशासन द्वारा मिहिजाम के लोगों के चित्तरंजन प्रवेश पर रोक लगाने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया. बिजली विभाग के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने नाराजगी जताई. वहीं इंदिरा चौक से फाटक तक लगने वाले जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई. एसडीपीओ वसीम रजा ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की. थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कुर्बानी के अपशिष्ट का उचित निस्तारण करने की अपील की.
AlsoRead:पलामू में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार के निर्देश
