गैस नहीं मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा, खाली सिलेंडर लेकर किया सड़क जाम

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस नहीं मिलने से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा. रात करीब 12 बजे...

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस नहीं मिलने से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा. रात करीब 12 बजे से गैस का इंतजार कर रहे लोगों ने खाली सिलेंडर लेकर सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. अचानक हुए जाम के कारण इलाके में आवागमन प्रभावित हो गया और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Also Read : देवघर: बाबा मंदिर पूजा करने आए केरल के श्रद्धालु की मौत

एजेंसी की ओर से किसी प्रकार की सूचना या अपडेट नहीं दिया जा रहा

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी की ओर से किसी प्रकार की सूचना या अपडेट नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है. लंबे समय से गैस की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग काफी नाराज हैं और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द गैस उपलब्ध कराने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *