Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में किराना सामान से लदी पिकअप चोरी, 4.5 लाख रुपये का माल लेकर फरार हुए चोर

Gumla: घाघरा प्रखंड मुख्यालय के समीप खड़ी किराना सामान से लदी मालवाहक पिकअप (JH01FK4786) को अज्ञात चोरों ने शुक्रवार देर रात चोरी...

किराना सामान

Gumla: घाघरा प्रखंड मुख्यालय के समीप खड़ी किराना सामान से लदी मालवाहक पिकअप (JH01FK4786) को अज्ञात चोरों ने शुक्रवार देर रात चोरी कर ली. मामले को लेकर घाघरा निवासी मंटू कुमार साहू ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़ित ने बताया कि वह शुक्रवार को रांची से अपनी किराना दुकान के लिए करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान लेकर देर रात घाघरा लौटे थे. रात करीब 11 बजे उन्होंने पिकअप वाहन को ब्लॉक चौक स्थित अपने घर के पास खड़ा किया और सोने चले गए. शनिवार सुबह करीब 5 बजे उठने पर वाहन वहां नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने तत्काल घाघरा थाना को सूचना दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि नियमित पुलिस पेट्रोलिंग के बावजूद वाहन चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. घाघरा थाना के प्रभारी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

ALSO READ: सरायकेला : चांडिल डैम क्षेत्र में डेरा डाल रहे हाथी, QRT टीम की कोशिश विफल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *