Palamu : जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत शाहपुर में हुई फायरिंग और मारपीट की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले का मुख्य आरोपी सैफ खलीफा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सैफ खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके पास से एक देशी निर्मित कट्टा और एक खोखा बरामद हुआ.
जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी एनुल खलीफा के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. जिसके बाद जांच शुरू हुई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया. इसी दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सैफ खलीफा को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने जानकारी दी कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी ने इसी हथियार से घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में अलग से मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
ALSO READ : AI बना रहा है दिमाग को कमजोर? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा, 10 मिनट में बदलने लगी सोचने की आदत

