Simdega : जिला पुलिस अवैध शराब बिक्री और अड्डेबाजी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में सिमडेगा थाना पुलिस और विशेष छापामारी दल ने डेली मार्केट, कॉलेज टुंगरी के पीछे विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी की. पुलिस को देख अवैध शराब बेच रही महिलाएं मौके से फरार हो गयी.
पुलिस ने मौके से बरामद अवैध देशी शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया. पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों और अड्डेबाजी करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी परिस्थिति में बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर शराब की खरीद बिक्री न करें और अनावश्यक रूप से जमावड़ा न लगाएं. अन्यथा संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सिमडेगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब का सेवन न करें और न ही अनावश्यक अड्डेबाजी करें.
ALSO READ : ED कोर्ट ने तय की आलमगीर के बेल की शर्तें, पासपोर्ट और 1-1 लाख के दो बेलर देने का निर्देश

