SIR पर कांग्रेस एक्टिव: ‘न एक भी वोट कटेगा, न फर्जी नाम जुड़ेगा’, रांची में बनी बूथ स्तर की रणनीति

Ranchi: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच कांग्रेस ने भी अपनी संगठनात्मक तैयारियों को धार देना शुरू...

Ranchi: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच कांग्रेस ने भी अपनी संगठनात्मक तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आज कांग्रेस भवन, रांची में रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जहां मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर पार्टी की रणनीति और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता महानगर प्रभारी धर्मराज राम ने की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का निष्पक्ष और पारदर्शी होना जरूरी है. इसलिए संगठन के सभी पदाधिकारियों और बूथ लेवल एजेंटों (BLA-2) को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ राहे में भाकपा माले का विरोध मार्च, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को करें जागरूक

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि SIR अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करें और पुनरीक्षण प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए रखें. महानगर उपाध्यक्ष प्रिंस ने प्रत्येक ब्लॉक में संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर BLA-2 को तकनीकी और व्यावहारिक रूप से तैयार करने का सुझाव दिया. वहीं कार्यालय प्रभारी हुसैन ने SIR से जुड़ी प्रक्रियाओं, नियमों और संगठन की भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की आधारशिला है. इसे लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़ें: रांची में बजाज फाइनेंस के MD राजीव जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *