Click Here
Click Here
Click Here

महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी तेज, राजद ने केंद्र सरकार पर साधा निशान

  PAKUR : पाकुड़ जिले के हिरणपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुभ लक्ष्मी पैलेस में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ...

 

 PAKUR : पाकुड़ जिले के हिरणपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुभ लक्ष्मी पैलेस में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित विचार-गोष्ठी ने सियासी माहौल को गर्मा दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू शामिल हुए. उनका कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया. गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कानून पारित होने के बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर पूरी तरह चुप है, जो सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है.

 मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा संघर्ष

बैठक में मौजूद नेताओं जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया, जिला सचिव रंजीत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इकरामुल अंसारी, जिला सचिव हजरत शेख सहित अन्य वक्ताओं ने एकजुट होकर घोषणा की कि राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ अब महिलाओं के 33% आरक्षण में ओबीसी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए चरणबद्ध आंदोलन छेड़ेगा. नेताओं ने साफ कहा कि जब तक ओबीसी महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. इसके साथ ही झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ : पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 14 पुड़िया बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *