Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव 2026 की तैयारी शुरू, महिला उद्यमियों के लिए पंजीकरण कार्यालय का शुभारंभ

Hazaribagh: आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 की तैयारियों को गति देते हुए शुक्रवार को हजारीबाग स्थित श्री राम जानकी मठ बड़ा अखाड़ा...

हजारीबाग में आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव 2026 की तैयारी शुरू

Hazaribagh: आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 की तैयारियों को गति देते हुए शुक्रवार को हजारीबाग स्थित श्री राम जानकी मठ बड़ा अखाड़ा परिसर में महिला उद्यमियों के स्टॉल पंजीकरण के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय एवं स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है. कार्यालय का उद्घाटन बिरसा मुंडा जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख राजमणि, जनजातीय गौरव उत्सव अभियान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशोर सावंत, श्री राम जानकी मठ के महंत विजयानंद दास तथा अभियान के जिला अध्यक्ष बलदेव बाबू ने संयुक्त रूप से किया. शुभारंभ के दौरान कार्यक्रम की सफलता और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में सभी ने अपने विचार रखे.

इच्छुक महिलाएं कार्यालय से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकती हैं

मौके पर बताया गया कि जनजातीय गौरव उत्सव के दौरान जिले और आसपास के क्षेत्रों की महिला उद्यमियों को अपने हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद, खाद्य सामग्री, घरेलू उद्योग एवं अन्य स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इच्छुक महिला उद्यमी कार्यालय से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकती हैं.

आयोजन का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है

वक्ताओं ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अवसर उपलब्ध कराना है. ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में अभियान की पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम मिश्रा, महिला उद्यमी मारियम तुड़डू, हंसराज लोहरा, रानी कच्छप सहित कई महिला उद्यमी और अभियान से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे. आयोजन समिति ने अधिक से अधिक महिला उद्यमियों से पंजीकरण कर जनजातीय गौरव उत्सव-2026 का हिस्सा बनने की अपील की.

ALSO READ : पश्चिम सिंहभूम: बंदगांव में जिप सदस्य और BDO ने किया दीदी कैफे का उद्घाटन

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *