Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ मंडल कारा समेत जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज, नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शुरू

Pakur:झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा...

Pakur:झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में चल रहे नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत पाकुड़ मंडल कारा समेत आदिवासी बाहुल्य इलाकों में डालसा के टीम द्वारा आज विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. उक्त अभियान के तहत बंदियों एवं लोगों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी. ताकि अपने कानूनी अधिकार पर शसक्त हो सके अपने आस पास न्याय से वंचित व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी मिल सके.

घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए जागरूकता 

इस उद्देश्य से डालसा के टीम द्वारा घर घर पहुंच कर न्याय से वंचित न हो इस मकसद से लोगों तक पहुंच कर जानकारी दी जा रही है. उक्त अभियान के तहत बंदियों को लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार पैनल अधिवक्ता संजीत कुमार मुखर्जी ने डालसा एवं नालसा के योजनाओं समेत कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. ताकि खुद को, अपने परिवार को ,समाज के लोगों तक न्याय सुनिश्चित कर सकें. आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मनोज सोरेन, सौरभ कुमार यादव ने डायन प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा घरेलू हिंसा रोकथाम पर जागरूक करते हुए जागरूक पर्ची पुस्तिकाएं वितरण की साथ ही स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जागरूक की गई. मंडल कारा पाकुड़ में जेल के प्रशासनिक अधिकारी समेत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सायेम अली उपस्थित रहें.

AlsoRead:रांची: 727 दिनों के बाद जेल से बाहर आएंगे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, मंगलवार को हो सकती है रिहाई

add1

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *