Click Here
Click Here
Click Here

PUSU Election 2026: वोटिंग से पहले JDU की अपील, ‘छात्र हितैषी परिसर के लिए दें निर्णायक समर्थन’

News Wave : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 की वोटिंग से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड ने छात्रों से खास अपील...

News Wave : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 की वोटिंग से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड ने छात्रों से खास अपील की है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर छात्रों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और छात्र जदयू के सभी उम्मीदवारों को समर्थन देने का आग्रह किया है.

पोस्ट में कहा गया है कि 28 फरवरी को होने वाले पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अधिक से अधिक छात्र मतदान करें और एक मजबूत, सुरक्षित तथा छात्र हितैषी परिसर के निर्माण के लिए एकजुट हों. पार्टी ने इसे निर्णायक चुनाव बताते हुए अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचंड समर्थन की अपील की है.

चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सरगर्मी तेज है. विभिन्न छात्र संगठन अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं. ऐसे में मतदान से पहले जदयू की यह अपील चुनावी माहौल को और गर्म करने वाली मानी जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *