Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: मुर्गाडांगा मध्य विद्यालय की चारदीवारी निर्माण पर सवाल, घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

पाकुड़: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मुर्गाडांगा में बन रही चारदीवारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. भवन निर्माण...

पाकुड़: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मुर्गाडांगा में बन रही चारदीवारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. भवन निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे इस कार्य में ईंटों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में तीन नंबर ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे दीवार की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के निर्माण से भविष्य में दीवार टिकाऊ नहीं रह पाएगी.

Also Read: कुख्यात गैंगस्टर आकाश राय की क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज

सूचना पट का अभाव

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि योजना स्थल पर अब तक सूचना पट नहीं लगाया गया है. इससे आम लोगों को योजना की लागत, अवधि और कार्य से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पा रही है.

देरी के बाद शुरू हुआ काम

ग्रामीणों के अनुसार यह निर्माण कार्य काफी पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन किसी विवाद के कारण काम लंबे समय तक रुका रहा. अब जब निर्माण शुरू हुआ है, तो गुणवत्ता को लेकर नए सवाल सामने आ रहे हैं.

विभाग ने आरोपों को किया खारिज

इस मामले में भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता लीलू सोरेन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में कोई अनियमितता नहीं है. उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार ही ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *