Hazaribagh : दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन रुपसा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और आधारभूत संरचना विकास कार्य के कारण जून माह में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा. इसका प्रभाव गोमो कोडरमा गया जंक्शन होकर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों पर पड़ेगा. रेलवे प्रशासन ने विभिन्न तिथियों में ट्रेनों को 60 मिनट से लेकर 120 मिनट तक देर से चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे के अनुसार, कार्य के दौरान सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय का ध्यान रखना होगा.

इन तारीखों में देर से चलेंगी प्रमुख ट्रेनें
1 जून 2026: ट्रेन संख्या 22812 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस लगभग 60 मिनट देर से चलेगी.
2 जून 2026: ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल पुरी नीलांचल एक्सप्रेस लगभग 90 मिनट देर से चलेगी.
4 जून एवं 5 जून 2026: ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लगभग 60 मिनट देर से चलेगी.
6 जून 2026: ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस लगभग 120 मिनट विलंब से संचालित होगी.
7 जून 2026: ट्रेन संख्या 22811 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लगभग 90 मिनट देर से चलेगी.
नीलांचल एक्सप्रेस का मार्ग भी बदलेगा
रेलवे ने बताया है कि ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस को जून के अंतिम सप्ताह में कुछ दिनों के लिए परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. इसमें ट्रेन 23 जून, 26 जून, 28 जून, 30 जून को वाराणसी, जाफराबाद, सुल्तानपुर मार्ग से चलेगी.
यूपी के पांच स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
मार्ग परिवर्तन के कारण नीलांचल एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग पर पड़ने वाले भदोही समेत उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख स्टेशनों पर इन दौरान नहीं रुकेगी. इससे उन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का अद्यतन समय और परिचालन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. ऐसे में जरूरी है कि यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य देखें.
ALSO READ : आम आदमी बनकर रांची की सड़कों पर निकलें CM हेमंत सोरेन, विधि व्यवस्था की ली जानकारी
