Chaibasa: जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजेश शुक्ला ने कांग्रेस नेतृत्व से राज्यसभा में कोल्हान क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने की मांग की है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रभारी के. राजू तथा पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपना सुझाव रखते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए राज्यसभा के लिए इन दोनों जिलों में से किसी योग्य नेता का चयन किया जाना चाहिए.
संगठन और क्षेत्रीय मुद्दों को मिले मजबूत आवाज
राजेश शुक्ला ने कहा कि राज्यसभा में ऐसे व्यक्ति को भेजा जाना चाहिए जो क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सके और संगठन को भी मजबूती प्रदान कर सके. उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत आधार रहा है और यहां के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए.
Also Read: बोकारो थर्मल की समस्याओं पर फोकस,नए ED ऑपरेशन चैतन्य प्रकाश ने तय की प्राथमिकताएं
नेतृत्व के निर्णय का करेंगे सम्मान
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, उसका सम्मान किया जाएगा. साथ ही उम्मीद जताई कि राज्यसभा सदस्य के चयन में कोल्हान क्षेत्र की भावनाओं और संगठनात्मक हितों का ध्यान रखा जाएगा.
राजेश शुक्ला ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही.



