बोकारो थर्मल की समस्याओं पर फोकस,नए ED ऑपरेशन चैतन्य प्रकाश ने तय की प्राथमिकताएं

Bokaro: डीवीसी कोलकाता के नवनियुक्त ईडी ऑपरेशन पीएलएसएस चैतन्य प्रकाश 1 जून को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे. वर्तमान ईडी...

Bokaro: डीवीसी कोलकाता के नवनियुक्त ईडी ऑपरेशन पीएलएसएस चैतन्य प्रकाश 1 जून को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे. वर्तमान ईडी ऑपरेशन पीपी साह 31 मई को सेवा निवृत्त हो रहे हैं.

जून के पहले सप्ताह में करेंगे बोकारो थर्मल का दौरा

पदभार ग्रहण करने से पहले विशेष बातचीत में पीएलएसएस चैतन्य प्रकाश ने कहा कि कार्यभार संभालते ही जून के प्रथम सप्ताह में वे बोकारो थर्मल का दौरा करेंगे. इस दौरान लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए कंपनी प्रबंधन, एचओपी तथा अन्य वरिष्ठ इंजीनियरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी.

ऐश पोंड विवाद को बताया गंभीर चुनौती

चैतन्य प्रकाश ने कहा कि बोकारो थर्मल में ऐश पोंड की समस्या काफी गंभीर हो चुकी है. यदि इसका समाधान नहीं निकला तो पावर प्लांट के संचालन पर असर पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि ऐश पोंड तक पाइपलाइन बिछाने के कार्य में स्थानीय स्तर पर अवरोध उत्पन्न हो रहा है, जिससे कई महीनों से काम प्रभावित है.

Also Read: नगर परिषद बोर्ड बैठक में पार्षद राजू प्रसाद कसेरा ने उठाए वित्तीय पारदर्शिता और जनहित से जुड़े सवाल

बिजली उत्पादन में सहयोग की अपील

उन्होंने कहा कि डीवीसी झारखंड को लगभग 600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करता है. ऐसे में बिजली उत्पादन से जुड़े कार्यों में बार-बार बाधा आने से राज्य में बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसलिए सभी पक्षों का सहयोग आवश्यक है.

STP कार्य और विवेकानंद सेतु का भी किया जिक्र

नवनियुक्त ईडी ऑपरेशन ने कहा कि एसटीपी के शेष कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाएगा. उन्होंने बोकारो थर्मल में बने स्वामी विवेकानंद सेतु को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसके शुरू होने से स्थानीय लोगों और डीवीसी कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हुई है.

उन्होंने बोकारो थर्मल और आसपास के लोगों से विकास एवं बिजली उत्पादन कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि औद्योगिक विकास से ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *