Click Here
Click Here
Click Here

राम मंदिर मोड़ फायरिंग कांड का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Bokaro:बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर मोड़ के पास चाय दुकान पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...

Bokaro:बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर मोड़ के पास चाय दुकान पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार रुपेश कुमार बेरमो थाना क्षेत्र के मेन रोड फुसरो का निवासी है. छापामारी दल में थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, महती बोयपाई, नीरज सेठ, मदन प्रसाद, सिदेश्वर प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार एवं योगेंद्र कुमार रजक शामिल थे.

जमीन विवाद को लेकर हुई थी फायरिंग

नगर उपाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति (जयराम प्रसाद) को गोली मार दी गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जयराम प्रसाद (पिता–सोमारू प्रसाद, निवासी–नंदुआ स्थान, चास) को तत्काल बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीना के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में घायल जयराम प्रसाद के लिखित आवेदन के आधार पर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 101/2026 दर्ज किया गया, जिसमें रूपेश सिंह सहित तीन अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

AlsoRead:नकली कैस्ट्रॉल मोबिल बेचने के आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *