रामगढ़: पतरातू फ्लाईओवर साइट पर अपराधियों ने की गोलीबारी, राहुल दुबे गैंग ने लिया जिम्मा

Ramgarh: जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों...

Ramgarh: जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने पतरातू में बन रहे फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में प्रदीप राजवंशी नामक एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. गोलीबारी के दौरान वहां काम कर रहे और मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें : बोकारो: रील बनाने के जुनून ने छीनी लड़के की जिंदगी, मालगाड़ी पर चढ़ते ही 25,000 वोल्ट के तार की चपेट में आए दो दोस्त

“प्यार से मैनेज करो नहीं तो हम लोग आपके स्वागत के लिए रेडी हैं”

इस घटना का जिम्मा राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर लिया है. गिरोह ने कहा कि इस इस गोली बारी में जो कुछ भी हुआ है उसका जिम्मेवार सिर्फ चंदन सिंह, विद्या सागर, नीतीश ठाकुर, राकेश, संतोष दुर्गेश है. आज का ये घटना गोली और बमबारी सिर्फ तुम लोग को याद दिलाने के लिया था की प्यार से मैनेज करो नहीं तो हम लोग आपके स्वागत के लिए रेडी हैं.

ये भी पढ़ें : रांची में लूट-पाट गिरोह का खुलासा: 10 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *