रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट मामला: रामगढ़ एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, चार पुलिसकर्मी निलंबित

रामगढ़: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालु के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों गाज गिरी है. रामगढ़...

रामगढ़: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालु के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों गाज गिरी है. रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मी श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव, जॉनसन सुरीन को निलंबित कर दिया. वहीं दूसरी तरफ एसपी खुद पूरे मामले का जांच करने मंदिर परिसर पहुंचे है.

Video Link : https://x.com/NewswaveJ60256/status/2030883374425161836?s=20

क्या है पूरा मामला?

घटना रजरप्पा मंदिर के निकास द्वार की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए एक श्रद्धालु ने निकास द्वार से भीतर प्रवेश करने की कोशिश की. वहां तैनात सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुरक्षाकर्मियों ने अपना आपा खो दिया और श्रद्धालु के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.

Also Read : बजट सत्र में उठा अफीम की खेती का मुद्दा, हेमलाल मुर्मू ने पुलिस-अपराधी गठजोड़ की जांच की उठाई मांग

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

मारपीट की यह घटना पास खड़े किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर ली, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे और जनता के बीच विभाग की छवि धूमिल हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत संज्ञान लिया, और मामले का जांच करने का आदेश दिया. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *