Ranchi: रांची पुलिस ने दो कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर का नाम अमित कुमार और रजनीश लाल है. गिरफ्तार चोर रांची समेत अन्य जिलों में कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. रांची पुलिस ने बीआईटी मेसरा इलाके में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई की है.बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित पीपी ज्वेलर्स दुकान में करीब 65 लाख रुपये की चोरी के मामले का सामने आया था. जून माह में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं.
जमशेदपुर के सुंदर नगर इलाके में छिपे हुए थे
पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्वी सिंहभूम और रांची जिला के अंतर्गत चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य जमशेदपुर के सुंदर नगर इलाके में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुंदर नगर थाना पुलिस के सहयोग से इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने अमित कुमार सिंह उर्फ अमित कुमार चिंगारी को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी अपराधी रजनीश लाल को भी गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने पुरुलिया रोड स्थित मानगो रोड नंबर 15 की एक ज्वेलरी दुकान से चोरी के भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए, जिन्हें गिरोह ने वहां खरीद बिक्री किया था.
आरोपियों के पास से कई सामान बरामद
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने गिरोह के 3-4 अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रांची और पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न इलाकों में कई दुकानों और घरों को निशाना बनाया था. उन्होंने मार्च-अप्रैल और जून 2026 के बीच ओरमांझी थाना और बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के जेवर दुकानों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर अवैध रूप से बेचने की बात कबूल की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की अंगूठी, लॉकेट, कान का रींग समेत अन्य कई सामान बरामद किया है.
आरोपियों का पुराना है आपराधिक इतिहास
रांची पुलिस ने चोरी के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.इन आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. अमित कुमार सिंह उर्फ चिंगारी पर पहले से हीआर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं. वहीं, दूसरा आरोपी रजनीश लाल कड़मा फरार आरोपी है.
