Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कोकर से 18 माह की मासूम बच्ची लापता, सूचना देने वाले को पुलिस देगी 50 हजार का इनाम

Ranchi: राजधानी के कोकर खोरहा टोली (गली नंबर 1) की रहने वाली 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडेय शनिवार की शाम...

Ranchi: राजधानी के कोकर खोरहा टोली (गली नंबर 1) की रहने वाली 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडेय शनिवार की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है. रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है, कि जो भी व्यक्ति इस बच्ची के बारे में जानकारी देंगे उन्हें 50 हजार का इनाम दिया जाएगा जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.

क्या है मामला

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अदिति शनिवार शाम करीब 4:30 बजे से घर के पास से ही गायब है. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला, तो परिवार वालों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों और स्थानीय प्रशासन को दी है.

बच्ची के लापता होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन लगातार बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं और लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं. यदि किसी भी व्यक्ति को इस बच्ची के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं भी दिखाई दे, तो कृपया संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत मोबाइल नंबर 6203427434 पर संपर्क करें. आपकी एक छोटी सी कोशिश किसी परिवार का चिराग वापस ला सकती है.

ALSO READ: कोडरमा में खेत से मिला व्यक्ति का शव, मौके से सल्फास की गोली बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *