रांची: बिल्डर की लापरवाही से जलमग्न हुआ घर, रातभर की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, कई लोग प्रभावित

Ranchi: अरगोड़ा–कटहल मोड़ रोड स्थित कोरोना पब्लिक स्कूल के पास रहने वाली सुमित्रा साहू का घर लगातार हो रही भारी बारिश के...

नाली बंद होने से पानी में डूबा घर, रातभर की बारिश से बढ़ी लोगों की परेशानी
नाली बंद होने से पानी में डूबा घर, रातभर की बारिश से बढ़ी लोगों की परेशानी

Ranchi: अरगोड़ा–कटहल मोड़ रोड स्थित कोरोना पब्लिक स्कूल के पास रहने वाली सुमित्रा साहू का घर लगातार हो रही भारी बारिश के बाद पूरी तरह जलमग्न हो गया. घर में पानी घुसने से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुमित्रा साहू का आरोप है कि बगल में बन रहे अपार्टमेंट के निर्माण के दौरान बिल्डर ने पुरानी नाली को भर दिया, जिससे इलाके की जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई. इस वजह से बारिश का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा और रातभर हुई बारिश के बाद पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया.

किरायेदार भी जलजमाव से प्रभावित

स्थिति इतनी गंभीर है कि सुमित्रा साहू के घर में रहने वाले करीब एक दर्जन किरायेदार भी जलजमाव से प्रभावित हैं. घरों में पानी भर जाने के कारण लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

Also Read: झारखंड पुलिस: डायल-112 सेवा को मिला नया अपग्रेड, 320 पुलिस वाहनों को किया गया हाई-टेक, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और नाली को अवैध रूप से बंद करने के मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *