Click Here
Click Here
Click Here

रांची: राज्य की 10NH परियोजनाएं रद्द करने का फैसला वापस ले केंद्र सरकार- माकपा

Ranchi: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की झारखंड राज्य कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा झारखंड की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) परियोजनाओं को रद्द...

RANCHI
NH परियोजनाएं

Ranchi: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की झारखंड राज्य कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा झारखंड की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) परियोजनाओं को रद्द करने के निर्देश का कड़ा विरोध किया है. पार्टी ने इसे “तुगलकी फरमान” बताते हुए फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की है.

अपनी नाकामी छिपा रहा हैं मंत्रालय- प्रकाश विप्लव

माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चार हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 10 परियोजनाओं को बंद करने का निर्देश दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रालय अपनी नाकामी छिपाने के लिए इन परियोजनाओं में देरी का ठीकरा झारखंड सरकार पर फोड़ रहा है. प्रकाश विप्लव ने कहा कि इन परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, बजट भी स्वीकृत हो चुका है और कई जगह शुरुआती काम भी शुरू हो चुका था। ऐसे में अब इन्हें रद्द करना जनता के पैसे की बर्बादी है. उन्होंने कहा कि टोरी क्रॉसिंग फ्लाईओवर और रांची रेलवे स्टेशन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी रद्द की गई परियोजनाओं में शामिल हैं, जिससे आम लोगों को नुकसान होगा.

ALSO READ: राम मंदिर दान घोटाला: क्या गर्लफ्रेंड तक पहुंचा चढ़ावे का पैसा? सामने आए नए सबूत

राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग-माकपा

माकपा ने राज्य सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि यदि भूमि अधिग्रहण परियोजनाओं में बाधा बन रहा है तो स्थानीय लोगों की सहमति और जनमत के आधार पर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *