Click Here
Click Here
Click Here

रांची : CM हेमंत सोरेन ने दी इफ्तार पार्टी, सौहार्द्र का दिया संदेश

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रमज़ान के पाक महीने में रांची के कांके रोड स्थित अपने आवास पर भव्य दावत-ए-इफ्तार...

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रमज़ान के पाक महीने में रांची के कांके रोड स्थित अपने आवास पर भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में हर धर्म, हर वर्ग और हर समाज के लोग एक साथ जुटे, जिससे गंगा-जमुनी तहज़ीब की शानदार तस्वीर देखने को मिली. इफ्तार पार्टी में मंत्री, विधायक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना प्यार, भाईचारा और इंसानियत का सबसे बड़ा संदेश देता है. उन्होंने कहा कि यह महीना हमें एक-दूसरे की मदद करने, सम्मान देने और समाज में एकता बनाए रखने की सीख देता है.

कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. सभी लोगों ने एक साथ दुआ में हिस्सा लिया और झारखंड की खुशहाली, तरक्की और शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी.रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश और राज्य में अमन-चैन की कामना की. कार्यक्रम में कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी खास बना दिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *