रांची: कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने शराब के नशे में की हवाई फायरिंग, पुलिस ने राइफल की जब्त

Ranchi: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कथित तौर पर शराब के नशे में हवाई फायरिंग का मामला सामने आया...

बॉडीगार्ड
Ranchi: Congress leader's bodyguard fires in the air while intoxicated (AI IMAGE)

Ranchi: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कथित तौर पर शराब के नशे में हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है. घटना रिनपास बॉर्डर लाइन इलाके की है, जहां कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात दो लोगों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की गई. घटना से इलाके में दहशत फैल गई.

मौके पर पहुंची पुलिस 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड आपस में शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के बाद एक बॉडीगार्ड दीपक ने हवाई फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद दूसरे बॉडीगार्ड प्रकाश ने तत्काल कांके थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बॉडीगार्ड दीपक को हिरासत में लेकर थाना ले आई.

DSP अमर पांडे ने बताया…

DSP अमर पांडे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल राइफल भी जब्त कर ली है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

ALSO READ: आदिवासी मुखिया को झूठी खबर का डर दिखाकर रंगदारी मांगने के आरोप में कथित पत्रकार समेत 3 पर FIR दर्ज, एक लाख किया था डिमांड, देखें वीडियो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *