Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कांके के सुकुरहुटू में घर में घुसकर किसान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  रांची: कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुरहुटू गांव में रविवार को अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की....

 

रांची: कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुरहुटू गांव में रविवार को अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की. सुकुरहुटू निवासी शिव महतो के घर में घुसकर दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की. इस हमले में शिव महतो बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई. जानकारी के अनुसार, शिव महतो अपने घर पर मौजूद थे, तभी दो हथियारबंद अपराधी अचानक उनके घर में दाखिल हुए. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गालियां चलानी शुरू कर दीं. गनीमत रही कि गोली शिव महतो को नहीं लगी और वे सुरक्षित बच निकले. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जिनमें दो खोखा और एक जिंदा गोली बरामद शामिल है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की शिनाख्त में जुटी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *