रांची: दुकानदारों को धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, दो चाकूनुमा ब्लेड बरामद

Ranchi: लोअर बाजार थाना की पुलिस ने दुकानदारों को धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला मो. साजिद उर्फ चाई को गिरफ्तार किया है....

ranchi crime news

Ranchi: लोअर बाजार थाना की पुलिस ने दुकानदारों को धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला मो. साजिद उर्फ चाई को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो चाकूनुमा ब्लेड बरामद किया गया है. उसी के सहारे वह दुकानदारों से रंगदारी मांगता था. काफी दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि एकरा मस्जिद और चर्च कॉम्प्लेक्स के आसपास के दुकानदारों को धमकता है, गाली-गलौज करता है और रंगदारी मांगता है. इसकी सूचना दुकानदारों ने डायल 112 में दी. इस संबंध में खोरहा टोली के इलाही बख्स कॉलोनी निवासी दुकानदार एनामुल हक उर्फ मुन्ना ने लोअर बाजार थाना में उसके खिलाफ आवेदन दिया था. सूचना का सत्यापन करने के बाद लोअर बाजार पुलिस ने पुंदाग के बंगला गली, देवी मंदिर के समीप का निवासी आरोपी मो साजिद उर्फ चाई को गिरफ्तार कर लिया.

AlsoRead:महाराष्ट्र के लोनावला में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे बिहार-झारखंड के 36 Naval NCC कैडेट

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *