Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा: SIR को लेकर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

Lohardaga: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह लोहरदगा जिला कांग्रेस प्रभारी आलोक कुमार दूबे (Alok Kumar Dubey) ने 30 जून से प्रारंभ...

मताधिकार पर आंच नहीं आने देंगे : आलोक कुमार दूबे
मताधिकार पर आंच नहीं आने देंगे : आलोक कुमार दूबे

Lohardaga: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह लोहरदगा जिला कांग्रेस प्रभारी आलोक कुमार दूबे (Alok Kumar Dubey) ने 30 जून से प्रारंभ हो रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान को लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए सभी बीएलओ-2 (BLO-2) एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरी मुस्तैदी के साथ इस प्रक्रिया में शामिल होने का आग्रह किया है.

30 जून को होगी बूथ स्तर की बैठक

उन्होंने बताया कि 30 जून को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:30 बजे तक प्रत्येक बूथ पर बीएलए (Booth Level Agent-BLA) के साथ राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें सभी बीएलओ-2 की उपस्थिति अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने का अभियान है. इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को इसकी गंभीरता समझते हुए सतर्क, सजग और सक्रिय रहना होगा.

लोहरदगा में 91% मैपिंग पूरी

आलोक कुमार दूबे ने बताया कि लोहरदगा जिले में वर्तमान में 2,93,871 मतदाता दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि जिले में मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य पूरे राज्य में सबसे बेहतर रहा है. 15 जून तक के रिकॉर्ड के अनुसार लोहरदगा में 91 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है तथा राज्य की सर्वाधिक मैपिंग वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों में लोहरदगा भी शामिल है.

हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहे, यह सुनिश्चित करें

उन्होंने कहा कि बीएलओ-2 की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक व्यक्ति तक गणना प्रपत्र पहुंचे, सभी मतदाता सही तरीके से अपना प्रपत्र भरें, समय पर उसे वापस जमा करें तथा बीएलओ निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रपत्रों को ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड करें. पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखना आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे.

Also Read: रिम्स लैंड स्कैम : सोनू शरण की अग्रिम बेल पर कोर्ट ने ACB से मांगी डायरी

संगठनात्मक तैयारी भी पूरी

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से भी लोहरदगा जिला पूरे राज्य में अग्रणी रहा है. जिले की 66 ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटियों में 12 सदस्यीय समितियों का गठन सबसे पहले पूरा किया गया. इसके साथ ही जिले के सभी 428 बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (Booth Level Agent-BLA) की नियुक्ति भी अन्य जिलों की तुलना में पहले पूरी कर ली गई, जो कांग्रेस संगठन की सक्रियता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

लोकतंत्र की रक्षा में निभाएं जिम्मेदारी

उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *