रांची: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर में भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ियों में अचानक...

Tata Motors Service Centre
आग के चपेट में गाड़ियां

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया.

खड़ी गाड़ियों से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा

रविवार को सर्विस सेंटर के खुले परिसर और वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग की तेज लपटों ने आसपास मौजूद अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया. सर्विस सेंटर में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया. हालांकि, जब तक आग पर नियंत्रण पाया जाता, तब तक परिसर में खड़ी कई गाड़ियां जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक अनुमान के मुताबिक हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकता है.

यह भी पढ़ें: News Wave स्पेशल: देशभर के सवालों में झारखंड की सिर्फ 2.15% हिस्सेदारी, 35,476 सवालों के बीच राज्य के खाते में महज 766 सवाल, जानिए सदन में कितनी असरदार है हमारे जनप्रतिनिधियों की आवाज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *