रांची: राम लखन सिंह यादव विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Ranchi: कोकर स्थित राम लखन सिंह यादव विद्यालय में उस समय उत्साह और गौरव के माहौल से भर उठा, जब 10वीं बोर्ड...

Ranchi: कोकर स्थित राम लखन सिंह यादव विद्यालय में उस समय उत्साह और गौरव के माहौल से भर उठा, जब 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में स्वयंसेवी संस्था आगाज ने भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आगाज संस्था के संस्थापक एवं रांची के पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो जीवन को नई दिशा देती है. विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

यह भी पढ़ें: एक्शन में मंत्री दीपिका पांडेय, कहा- ‘कामचोर ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, झारखंड में लेती-लतीफी करने वाली एजेंसियां होंगी डिबार’

छात्रा रिया कुमारी को विशेष सम्मान

विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा रिया कुमारी को विशेष सम्मान देते हुए कोकर चौक स्थित ममता क्लॉथ स्टोर की ओर से मेगा गिफ्ट वाउचर भेंट किया गया. यह पल समारोह का सबसे आकर्षक और भावुक क्षण बन गया, जब तालियों की गूंज के बीच रिया को सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करते हुए अपने परिवार, विद्यालय और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय रंजन, समाजसेवी रतन अग्रवाल, कोकर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, ललिता देवी, प्रदीप रवि एवं विकाश बरनवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. समारोह में शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग क्रिकेट स्टेडियम के इतिहास से लेकर विवादों तक पर बोले सांसद मनीष जायसवाल, कहा- ‘छोटा भाई उद्दंड हो जाए, तो बड़ा भाई झुकने वाला नहीं’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *