रांची पुलिस को सफलता: टोयोटा शो रूम के पास फायरिंग करने वाले राहुल सिंह गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

रांची: BIT मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित टोयटा शो रूम के पास फायरिंग करने वाले राहुल सिंह गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार हो...

रांची पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधी

रांची: BIT मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित टोयटा शो रूम के पास फायरिंग करने वाले राहुल सिंह गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार हो गए हैं. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन ठाकुर, करण कुमार, विशाल मुंडा, सेंटू सिंह और रामानंद शुक्ला को गिरफ्तार किया है. बुधवार सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि इनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.

क्या है पूरा मामला?

बीती 4 फरवरी की शाम करीब पांच बजे, बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के टोयोटा शोरूम और विकास अस्पताल के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या 49/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था. एसएसपी 17 फरवरी को गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग का मुख्य आरोपी कोकर चौक स्थित सुंदर विहार में छिपा हुआ है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन कुमार ठाकुर को हिरासत में लिया.

निशानदेही पर बरामद हुआ सामान

कड़ाई से पूछताछ करने पर अमन ठाकुर ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसने हथियार और अन्य सामान अपने ओरमांझी स्थित घर में छिपा रखा है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पांचा ओरमांझी में छापेमारी कर एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त ब्लू रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (जिसे पकड़े जाने के डर से काला रंग दिया गया था) और छह मोबाइल फोन, हेलमेट, घटना के वक्त पहने हुए कपड़े और चप्पल बरामद किया. अमन की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के चार अन्य सदस्यों को भी दबोचा.

यह भी पढ़ें: विदेश में ठिकाना बनाकर गैंग ऑपरेट कर रहा है गैंगस्टर राहुल दुबे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *