Ranchi : जिला पुलिस ने बाइक छीनने के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से एक पिस्टल और लूटी गई बाइक बरामद की गई है. यह मामला रांची के दशमफॉल थाना की है. जहां पर बीते मंगलवार को अपराधियों ने एक ग्रामीण से उसकी मोटरसाइकिल छीन ली थी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की. पुलिस को जानकारी मिली कि अपराधी बाइक छीनकर खूंटी की ओर भागने के फिराक में है. जिसके बाद दशम फॉल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे फोर्स को अलर्ट किया और इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया.
दो घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ा
पुलिस की टीम ने जब एक अपराधी को पकड़ा तो उसके निशानदेही पर तीन और अपराधी को घेरकर दबोच लिया. तलाशी के दौरान अपराधियों ने भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों को खदेड़कर पकड़ा. दो घंटे चली इस भाग-दौड़ के बीच पुलिस ने अपराधियों को पकड़ लिया. जिनके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है. पुलिस ने ग्रामीण से लूटी गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है. फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.
