Click Here
Click Here
Click Here

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे के अंदर राइफल लूटकांड का खुलासा, सात गिरफ्तार

– लूटी गई लाइसेंसी हथियार बरामद – मामले में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया – 100 से अधिक वैन...

– लूटी गई लाइसेंसी हथियार बरामद
– मामले में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया
– 100 से अधिक वैन की हुए तलाशी

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र स्थित मलमाडू में हुए राइफल लूट और मारपीट मामले का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर दिया. मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सतीश उरांव, सुखनाथ गोप, दशुवा उरांव, रणजीत गोप, सोमरा उरांव, बिपिन और बबलू अहीर शामिल हैं. इनमें बबलू गुमला का रहने वाला है, जबकि अन्य सभी रातू थाना क्षेत्र के निवासी हैं. ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पांच मई की रात तारूप निवासी सतीश कुमार महतो और उनके मित्र मदन अरोड़ा के साथ मारपीट कर उनकी लाइसेंसी राइफल लूट ली गई थी.

Also Read : जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित, अनुकंपा नियुक्ति, सेवा संपुष्टि एवं प्रोन्नति से जुड़े प्रस्तावों पर हुई विस्तृत चर्चा

200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई लाइसेंसी राइफल और घटना में इस्तेमाल की गई पिकअप वैन भी बरामद कर ली है. वाहन की पहचान के लिए 100 से अधिक पिकअप वैन की जांच की गई, जबकि आरोपियों तक पहुंचने के लिए 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवकों के साथ राइफल छिपाने में सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यालय डीएसपी-2 अरविंद कुमार और रातू थाना प्रभारी आदि कांत महतो भी मौजूद थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *