चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अपार्टमेंट की सुरक्षा, CCTV की स्थिति की समीक्षा करेगी रांची पुलिस

Ranchi: राजधानी में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए रांची पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. चोरी की घटना...

image: AI Generated

Ranchi: राजधानी में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए रांची पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस अपार्टमेंट और मुहल्लों की सुरक्षा व सीसीटीवी की मॉनिटरिंग की समीक्षा करेंगे. एसएसपी राकेश रंजन इसके लिए सभी इलाके के डीएसपी को अपने-अपने क्षेत्र के अपार्टमेंटों के केयर टेकर, वार्ड पार्षद व मुहल्ला के प्रबुद्ध नागरिकों से जानकारी लेकर कमियों को दूर करने के लिए हर बिंदू पर समीक्षा करने को कहा है. हालांकि पुलिस का मानना है कि चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाना काफी मुश्किल है. क्योंकि चोरी की घटना कोई संगठित अपराध नहीं होती. हालांकि किसी गिरोह द्वारा घटना को अंजाम दिया जाता है तो उसे पकड़ कर लिया जाता है. मंथन मैरेज हॉल में हुई बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ लिया गया था. फिर भी रांची पुलिस चोरी की घटना पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करेगी. इसके लिए अपार्टमेंटों में गार्ड और सीसीटीवी की स्थिति की समीक्षा की जायेगी. 

कई अपार्टमेंट में गार्ड की व्यवस्था नहीं, सीसीटीवी भी फंक्शनल नहीं

देखा जा रहा है कि अधिकतर अपार्टमेंट में गार्ड की व्यवस्था नहीं है, सीसीटीवी तो है लेकिन वह फंक्शनल नहीं है. कुछ अपार्टमेंटो में गार्ड हैं भी तो वे अपार्टमेंट के केयर टेकर तथा अध्यक्ष, सचिव के कामों में लगे रहते हैं. इधर गत कुछ दिनों से देखा गया है कि अपार्टमेंट में चोरी की घटना में वृद्धि हुई है. हालांकि मुहल्लों में भी खाली घरों को निशाना बनाया गया है. गार्डों व सीसीटीवी की स्थिति को दुरूस्त करने के आदेश दिया गया है. 

Read Also: पटरियों पर उतरी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, धुएं की जगह हवा में घुलेगी भाप, बेहद सस्ते किराए में फ्यूचरिस्टिक सफर की शुरुआत, जानिए क्या है खासियत

संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी जानकारी थाना, गश्ती दल व पीसीआर को तुरंत दें

पुलिस का कहना है कि यदि मुहल्ले या अपार्टमेंट के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी जानकारी तुंरत थाना, गश्ती दल व पीसीआर को दें. ताकि उन संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में पूरी जानकारी ली जा सके. क्योंकि कुछ व्यक्ति घूम-घूमकर रैकी करते हैं और खाली घरों की जानकारी लेकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. इस प्रकार मुहल्ले और अपार्टमेंट में रहने वाले लोग स्वयं भी चोरी की घटना पर अंकुश लगा सकेंगे. 

केस स्टडी- वन

दो जुलाई को इटकी रोड स्थित डार्लिंग अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी मच गई. अपार्टमेंट में रहनेवाले लोहरदगा के आयुष डॉक्टर उमेश प्रसाद के फ्लैट में दोपहर करीब 12 बजे शातिर चोरों ने महज सात मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. फ्लैट से लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गये. सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर अपार्टमेंट में घुसते और निकलते भी दिख रहे थे.

केस स्टडी- टू

अरगोड़ा थाना के अशोक नगर में आठ जुलाई को बिल्डर आशुतोष कुमार के घर करोड़ो की चोरी व नीतिश केसरी के घर चोरी का प्रयास के दौरान फायरिंग हुई थी. इन दोनों मामले में पुलिस खुलासा के काफी करीब पहुंच गयी है. एक-दो दिन में मामले का खुलासा होने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *