अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में तैनात होमगार्ड्स को लंबे समय से नहीं मिला भत्ता, जिला समादेष्टा ने लिया बड़ा फैसला

Ranchi: जमशेदपुर से होमगार्ड्स की आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM)...

अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में तैनात होमगार्ड्स को लंबे समय से नहीं मिला भत्ता
भत्ता नहीं मिलने पर होमगार्ड्स के लिए जारी हुआ आदेश

Ranchi: जमशेदपुर से होमगार्ड्स की आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) अस्पताल, जमशेदपुर और एमजीएम मेडिकल कॉलेज, डिमना में तैनात होमगार्ड जवानों को लंबे समय से उनके कर्त्तव्य भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है. भत्ता न मिलने के कारण इन जवानों को गंभीर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं. जवानों की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, पूर्वी सिंहभूम के जिला समादेष्टा ने एक महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला लिया है. जिला समादेष्टा कार्यालय द्वारा शनिवार को एक आवश्यक सूचना पत्र जारी किया गया है.

जिला समादेष्टा ने जारी किया आदेश

कार्यालय को जब होमगार्ड जवानों की इस परेशानी की सूचना मिली, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए कमांडेंट द्वारा निर्णय लिया गया कि जिले के भीतर जिन संस्थानों में वर्तमान में नियमित रूप से कर्त्तव्य भत्ते का भुगतान किया जा रहा है, वहां इन पीड़ित होमगार्ड को प्रतिनियुक्त किया जा सकता है.

इच्छुक जवान कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं कमान पत्र

जारी आदेश के अनुसार, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के वैसे गृह रक्षक जो वर्तमान में एमजीएम अस्पताल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं, उन्हें सूचित किया गया है कि यदि वे चाहें तो जिला समादेष्टा कार्यालय में आकर दूसरे संस्थान में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए अपना कमान पत्र प्राप्त कर सकते हैं. यह विकल्प पूरी तरह से इच्छुक जवानों के लिए खुला है ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें.

ALSO READ: कोडरमा: जेल के अंदर लगी कानून की क्लास, बंदियों को बताए गए उनके अधिकार और कानूनी उपाय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *