Chaibasa: DC मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक(SP) अमित रेणु ने उप विकास आयुक्त(DDC) उत्कर्ष कुमार की मौजूदगी में चक्रधरपुर प्रखंड के नकटी और आसनतलिया पंचायत सचिवालयों का निरीक्षण किया. यह कार्य प्रोजेक्ट प्राण के तहत 15वें वित्त आयोग मद से पंचायत सचिवालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए किया जा रहा है.
आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालय कक्ष, अभिलेख संधारण, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, डिजिटल सेवाएं और सूचना पट्ट सहित अन्य सुविधाओं की समीक्षा की. संबंधित एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए.
ALSO REDA: मोराबादी से हटाए गए वेंडरों को मिला नया ठिकाना, टैगोर हिल के पास शुरू हुआ पुनर्वास
ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर सेवा केंद्र
DC मनीष कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट प्राण का उद्देश्य पंचायत सचिवालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर ग्रामीणों के लिए प्रभावी और जनोपयोगी सेवा केंद्र बनाना है. वहीं, पुलिस अधीक्षक(SP) अमित रेणु ने कहा कि मजबूत पंचायत सचिवालयों से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी. उप विकास आयुक्त (DDC)उत्कर्ष कुमार ने शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने और सभी सुविधाओं के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए.
