अमेरिका-ईरान युद्ध : होर्मुज में लापता भारतीय क्रु मेंबर की हुई मौत, हमले के बाद हुआ हादसा

NewsWave Desk : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में एक और भारतीय की मौत हो गयी. मृत भारतीय हेरंब करमाकर...

होर्मुज

NewsWave Desk : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में एक और भारतीय की मौत हो गयी. मृत भारतीय हेरंब करमाकर साइप्रस थाके कमर्शियल जहाज जीएफएक्स गैलेक्सी पर तैनात थे. हेरंब ने होर्मुज पार करते हुए अपने परिवार को मैसेज भी किया था. जहां उन्होंने कहा था कि जहाज सुरक्षित स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पार कर गया है. इसी दौरान ईरान की मिसाइल ने हमला किया. जिससे जहाज तबाह हो गया. पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमाकर महज 30 साल के थे. जानकारी हो कि हमला रविवार को हुआ था. जिसके बाद हेरंब लापता हो गये थे. इसमें भारत के अन्य दस क्रु सदस्य भी मौजूद थे. जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. इस बाद परिवार की ओर से जानकारी दी गयी कि हेरंब की मौत हो गयी है.

परिजन सुरक्षित चाहते है पार्थिव शरीर

हेरंब के परिवार ने केंद्र सरकार से उनका पार्थिव शरीर सुरक्षित भारत लाने की अपील की है. परिवार की मांग है कि हेरंब का शव सुरक्षित और सम्मान के साथ परिवार को सौंपा जाए.

ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकरर अभियान जारी

भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक है. मंत्रालय के अुनसार ओमान स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान में समन्वय कर रहा है.

 

ALSO READ : IND vs ENG: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *