रांची: रिंग रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Ranchi: राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक...

Ranchi: राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम नकुल उरांव बताया जा रहा है. पिता का नाम रामाशीष है. युवक ओरमांझी इलाके का रहने वाला था. घटना नेवडी रिंग रोड की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक तेज गति से जा रहा था, उसी दौरान उसकी बाइक बैरिकेडिंग से टकरा गई.

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन से भाजपा में शोक की लहर, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *