पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन से भाजपा में शोक की लहर, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Pakur:के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन पर प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है....

File Photo

Pakur:के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन पर प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है.

समाज के लिए समर्पित 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि जनसंघ के दौर से ही बेनी प्रसाद गुप्ता संगठन की विचारधारा को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे. उन्होंने पार्टी और समाज के लिए जीवनभर समर्पण भाव से कार्य किया. उनका निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है. वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बेनी प्रसाद गुप्ता ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, समाज कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया. उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक ऐसा खालीपन पैदा हुआ है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी.

कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत 

भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद, संगठन और जनसेवा के प्रति बेनी प्रसाद गुप्ता का समर्पण सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा. उनका योगदान हमेशा स्मरण किया जाएगा. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

AlsoRead:रांची में 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *