Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पटाखा फोड़कर फैलाई गोलीबारी की अफवाह, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित तरीके से इलाके में...

Ranchi:  कांके थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित तरीके से इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की. शरारती तत्वों ने न केवल पटाखा फोड़कर गोलीबारी का भ्रम पैदा किया, बल्कि घटना को असली रूप देने के लिए एक घर के आंगन में जिंदा कारतूस भी फेंक दिया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित एक घर में अचानक जोर से धमाके की आवाज सुनाई दी. स्थानीय लोगों को लगा कि गोली चली है. इसी बीच, एक घर के आंगन में पिस्टल की एक जिंदा गोली भी मिली, जिससे घरवाले और आसपास के लोग बुरी तरह डर गए. अफवाह तेजी से फैल गई कि क्षेत्र में किसी ने फायरिंग की है. घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तो मामला कुछ और ही निकला. स्थानीय लोगों का कहना है, इलाके में वास्तव में कोई फायरिंग नहीं हुई थी. कुछ अज्ञात लोगों ने जानबूझकर दहशत पैदा करने के उद्देश्य से तेज आवाज वाला पटाखा फोड़ा और भागने से पहले आंगन में जिंदा गोली फेंक दी. जांच में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी चाहते थे कि लोग पटाखे की आवाज को गोली की आवाज समझें और बरामद कारतूस से इस बात की पुष्टि हो जाए कि फायरिंग हुई है.

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब तकनीक का सहारा ले रही है. पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि उन संदिग्धों की पहचान की जा सके जिन्होंने इस हरकत को अंजाम दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *